*अनंत कोटि ब्रह्मांड नायक कलयुग अवतारी भगवान बाबा रामदेव जी महाराज* के सेवा प्रकल्प को हम सभी अच्छे से जानते है । भगवान ने अपने लीला काल में सभी मानव जन की सेवा की और अपने भक्तों को इसी का संदेश दिया जो आज भी बाबा के भक्त निभा रहे है । इसी कड़ी में *नर सेवा नारायण सेवा* के उस प्रकल्प को निभाते हुए *श्री रामदेव बाल प्रचार समिति ट्रस्ट कोलकाता* प्रथम बार इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर रही है ।
अतः भगवान रामदेव जी महाराज से जुड़े सभी मंडल, संस्था और संस्था के पदाधिकारियों से विनम्र निवेदन है कि इस कार्यक्रम में अवश्य पधारे और अन्य लोगों को आमंत्रित करे जो किसी भी तरह की जांच करवाना चाहते है और इस व्यवस्था का लाभ उठाना चाहते है ऐसे लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भेजे और लेकर आए । आपकी उपस्थिति आगे भी हमें ऐसे कार्यक्रम करने में प्रेरित करेगी ।
जय बाबे री सा ।
जय मां डाली बाई की ।
जय राधा रमण लाल की ।
Share with Friends